Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

हरियाणा :पुलिस इस मामले की गहराई से जांच में जुटी है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह आत्महत्या या हत्या है.

हरियाणा के बहादुरगढ़ में 7वीं मंजिल से गिरकर यूट्यूबर गर्वित और नंदिनी की मौत हो गई। दोनों डेढ़ महीने से देहरादून से आकर यहां लिव-इन में रह रहे थे। सुसाइड करने की आशंका है।दोनों यूट्यूब पर चैनल चलाते थे,जिसके लिए वो शॉर्ट फिल्म और रील्स बनाते थे। कुछ दिन पहले दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से बहादुरगढ़ आए थे। यहां उन्होंने रुहिल रेजीडेंसी की सातवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 701 किराए पर लिया।

 

बहस के बाद हुई घटना…

देर रात शूट के बाद दोनों जब घर आए तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। जिसके बाद ये हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

मौत की सही वजहों का पता नहीं...

जांच अधिकारी जगबीर के मुताबिक ” दोनों सातवीं मंजिल से खुद कूदे हैं या किसे ने उनको धक्का दिया है. ये भी हो सकता है कि मारने के बाद दोनों को सातवीं मंजिल से फेंका गया हो”… PM के बाद ही खुलासा होगा. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और आगे की कार्रवाई उसके बाद की जाएगी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *