Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भाजपा सरकार जनता के अधिकारों को छीन रही है-ये संविधान खत्म करना चाहते हैं:अखिलेश यादव  -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

भाजपा सरकार जनता के अधिकारों को छीन रही है-ये संविधान खत्म करना चाहते हैं:अखिलेश यादव 

:उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज नगीना में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुमार और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी दीपक सैनी के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार जनता के अधिकारों को छीन रही है। ये संविधान खत्म करना चाहते है। भाजपा संविधान की भक्षक है। लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। सत्ता में बैठे लोग पता नहीं कहां से ऐसी भाषा सीख कर आये है। संविधान की शपथ लेकर बड़े पदों पर बैठे भाजपा नेताओं की भाषा डराने वाली है। भाजपा के नेता जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे है वह संविधान की शपथ लेने वाले नेताओं की नहीं है। बड़े पदों पर बैठने वालों की भाषा और व्यवहार विनम्र होना चाहिए तभी हमारा संविधान और लोकतंत्र बचेगा। 2024 लोकसभा चुनाव विशेष परिस्थितियों का चुनाव है। एक तरफ संविधान बचाने वाले समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के लोग है तो दूसरी तरफ संविधान को कमजोर करने वाली भाजपा है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में परिवर्तन की हवा चल रही है। समाजवादी पार्टी में पीडीए परिवार भाजपा के एनडीए को हराने जा रहा है। भाजपा यूपी की सभी सीटें हारेगी। भाजपा देश में चार सौ सीटें हारने जा रही है। हार के डर से भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकारी संस्थाओं ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का अपने लिए प्रयोग कर रही है। भाजपा हार रही है इसलिए विरोधियों को संस्थाओं के जरिए डरा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *