Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
अखिलेश बोले-पीलीभीत का नाम सुनते ही भाजपा नेताओं के चेहरे पीले पड़े जा रहे हैं -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

अखिलेश बोले-पीलीभीत का नाम सुनते ही भाजपा नेताओं के चेहरे पीले पड़े जा रहे हैं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीलीभीत में इंडिया गठबंधन, समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि पीलीभीत का नाम सुनते ही भाजपा नेताओं के चेहरे पीले पड़े जा रहे हैं। पीलीभीत से इस बार समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी इसीलिए यूपी से लेकर दिल्ली तक भाजपा के लोग घबराए हुए हैं।

भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। भाजपा तीन काले कानून लाई थी। लेकिन किसानों की ताकत से घबरा कर भाजपा ने काले कानून वापस ले लिये। पीलीभीत के लोग किसान आंदोलन में सबसे आगे रहे। जो लोग किसान आंदोलन को दबा रहे थे आज भाजपा उन्हें आगे बढ़ा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *