Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

यह दुखद घटना महाराष्ट्र में सामने आई है जहां पर एक बिल्ली को निकालने के लिए छह लोग कुएनुमा गोबर गैस के चेंबर में उतर गए जहां पर पांच लोगों की मौत हो गई. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक दुखद घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. बताया गया है कि नेवासे तालुका के वाकाडी गांव में एक बिल्ली गोबरगैस के चेंबर में गिर गई थी, जिसे निकालने के लिए छह लोग चेंबर में उतरे थे, जिनमें से पांच लोग डूब गए और उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान माणिकराव गोविंद काले (65), संदीप माणिक काले (36), अनिल बापूराव काले (58), विशाल अनिल काले (23) और बाबासाहेब पवार (35) के रूप में हुई है.स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी कुएं की तरह बने चेंबर में फंस गए थे. स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन तब तक पांच लोगों की मौत हो गई थी. एक अन्य को बचा लिया गया है, जो अस्पताल में भर्ती है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *