उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर खबर तेज है कि यहां पर समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के इशारे पर उनके समर्थकों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी की बजाय बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जीशान अहमद का समर्थन किया है.इसकी वजह आजम खान द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति नाराजगी को बताया जा रहा है. हालांकि आजम खान की ओर से इस बारे में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ सामने नहीं आ सका है लेकिन यह खबर बहुत तेजी के साथ चल रही है कि यह सब कुछ आजम खान के इशारे पर हो रहा है?
बड़ी खबर- अखिलेश नहीं रामपुर में आजम खान की ओर से बसपा प्रत्याशी का समर्थन?

