महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ा ऐलान किया है.महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को बिना शर्त समर्थन देगी. इसके साथ ही मनसे चीफ ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. ठाकरे गुड़ीपड़वा के मौके पर मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
राज ठाकरे ने कहा – लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को बिना शर्त समर्थन देगी

