Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
नमाज पढ़ कर मस्जिद से बाहर निकले 9 साल के बच्चे का अपहरण कर कर दी हत्या -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

नमाज पढ़ कर मस्जिद से बाहर निकले 9 साल के बच्चे का अपहरण कर कर दी हत्या

मुंबई : पड़ोस में ही रहने वाले कुछ शैतान क़िस्म के लोगों ने एक मासूम बच्चे का उस वक्त अपहरण कर लिया जब वह मस्जिद से नमाज पढ़ कर बाहर निकल रहा था और उसके घर वालों से कई लाख की फिरौती मांगी गई और बाद में उस बच्चे की हत्या कर दी गई.

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की हर तरह से तहकीकात की जा रही है.

मुंबई से सटे ठाणे में पड़ोसियों ने 9 साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों को मकान बनाने के लिए पैसों की जरूरत थी इसलिए अपने ही इलाके में रहने वाले कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया. इसके बाद बच्चे के पिता से 23 लाख रूपये की फिरौती की मांगी गई. लेकिन पकड़े जाने के डर से 9 साल के इबाद बुबुरे की हत्या कर, उसके शव को घर के पीछे बोरे में छुपा दिया.

घटना बदलापुर के गोरेगाव की है. 9 साल का इबाद जैसे ही शाम की नमाज पढ़कर मस्जिद से निकला, उसका अपहरण कर लिया गया. जब इबाद घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी. तभी इबाद के पिता मुद्दसिर को फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि अगर अपने बेटे को जिंदा चाहते हो तो इसके बदले 23 लाख रुपये दीजिए. इसके बाद कॉल करने वाले का फोन बंद हो गया. पुलिस ने इस मामले में दो युवक सलमान मौलवी और उसके भाई सुफियान मौलवी को गिरफ्तार किया है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *