Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

पटना:पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में जब जंगलराज आया तब पलायन काफी बढ़ गया। जंगलराज लाने वालों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की। बिहार के लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया। बिहार के युवा अपने परिवार की चिंता में बाहर के राज्य में नौकरी करने गए और यहां एक ही परिवार फलता-फलता रहा।  बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा गुनाहगार है। जंगलराज के परिवार ने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया। यह एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से बचाकर इतना आगे लाया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को बिहार आकर बेतिया में खुले मंच से यह जवाब दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *