अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग समारोह का आयोजन गुजरात के जामनगर में एक मार्च से तीन मार्च के बीच किया जा रहा है।कारोबार जगत के दिग्गजों, कलाकारों, एथलीटों और फिल्म हस्तियों को उनकी उपस्थिति के लिए आभार जताते हुए अंबानी ने अपने संबोधन की शुरुआत की। अपने संबोधन में, मुकेश अंबानी ने परिवार के खुशी के मौके पर मौजूद रहने के लिए मेहमानों को धन्यवाद कहा। उन्होंने ने जामनगर पहुंचे मेहमानों से कहा कि आप सबने इस शादी के माहौल को मंगलमय बना दिया है।मुकेश अंबानी ने कहा ये तो रब ने बना दी जोड़ी है.


