Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने वकील हसन से फोन पर बात की और कहा कि हम आपके साथ हैं तो वहीं कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में वकील हसन के घर वालों से मिला और उनको अपनी ओर से संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया. दिल्ली में वकील हसन के घर पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद से जहां एमआईएम ने गहरी नाराजगी जताई है तो वहीं कांग्रेस के नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी इस पर कहा कि यह बेहद ही दुखदाई घटना है कि किस तरह से वकील हसन को बिना नोटिस दिए उनके घर पर बुलडोजर चला दिया जाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कि
उत्तरकाशी में 41 लोगों की जान बचाने वाले रैट माइनर वकील हसन का घर बिना किसी नोटिस के तोड़ दिया, कांग्रेस का एक डेलीगेशन उनके दिल्ली स्थित घर पँहुचा, वकील हसन से फोन पर मेरी बात करवाई, वकील हसन की पीड़ा सुन के ऑंख भर आई, इस लड़ाई में हम सब उनके साथ हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *