Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों यानी JMM और कांग्रेस ने झारखंड की जनता को लूटकर, आपके पसीने की कमाई को लूटकर अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं। आपने देखा है कि यहां किस तरह नोटों की गड्डियां निकल रही हैं।पीएम मोदी ने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले कितना भी दबाव बना लें, लेकिन ये मोदी न दबने वाला है और न ही हटने वाला है। मुफ्त अनाज की योजना मोदी चालू रखेगा ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे। INDI गठबंधन विकास और जनता विरोधी है। इन लोगों के पास जनता का हक छीनकर सरकार में मौज करने के अलावा कोई और विजन नहीं है। जबकि मोदी की कोशिश है कि आपका अधिकार सीधा-सीधा आपको मिले। मोदी के ऐसे ही कामों ने INDI गठबंधन के बिचौलियों का कमीशन बंद कर दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनबाद में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *