Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

अमरोहा:घटना नौगांवा सादात थाना इलाके के याहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल की है। यहीं पर पुलिस पिकेट लगती है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग खेतों के लिए निकले तो उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैलियां पड़ी हुई देखीं। आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। यूपी के अमरोहा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीस वर्षीय महिला की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। शव के टुकड़े करके थैलों में पैक करने बाद जंगल में फेंक दिया। महिला का सिर, एक हाथ, टांग और गुप्तांगों को शरीर से अलग कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *