Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

दिल्ली:जामा मस्जिद के अगले इमाम शाबान बुखारी का पूरा नाम सैयद उसाम शाबान बुखारी है. वो दिल्ली में 11 मार्च 1995 को पैदा हुए थे. उन्होंने एमिट यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में मास्टर डिग्री हासिल की है. साल 2014 में शाबान को अहमद बुखारी ने जामा मस्जिद का नायाब इमाम नियुक्त किया था. अहमद बुखारी के 3 बच्चे हैं जिसमें शाबान बुखारी सबसे छोटे बेटे हैं. शाबान बुखारी के भी दो बच्चे हैं. उनकी पत्नी का नाम शाजिया है.   अहमद बुखारी ने अपने बेटे सैयद शाबान बुखारी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया. उन्होंने जामा मस्जिद के नए इमाम के रूप में अपने पिता की जगह ली, इससे पहले वो नायब इमाम थे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *