Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

      अवार्ड शो में बोले अभिनेता रणबीर कपूर

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) लोकमत ग्रुप द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में अभिनेता रणबीर कपूर ने मुकेश अंबानी द्वारा दी गई सलाह का भी जिक्र किया और उन्होंने अंबानी को अपना आदर्श बताया और कहा कि उनसे उनको काफी प्रेरणा मिलती है.अभिनेता रणबीर कपूर ने देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की तारीफ करते हुए उनको अपनी प्रेरणा और आदर्श बताया. रणबीर कपूर ने कहा कि मुझे मुकेश अंबानी से काफी प्रेरणा मिलती है और मैं उनको अपना आदर्श मानता हूं. रणबीर ने यह भी कहा कि मुकेश अंबानी ने उनको एक सलाह दी थी कि कभी भी अपनी कामयाबी को अपने ऊपर हावी न होने देना और ना ही अपनी नाकामी को. इस सलाह पर अभिनेता रणबीर कपूर आज भी चल रहे हैं और उन्होंने इसका खुलासा इस अवॉर्ड शो के दौरान किया.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *