Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

मुंबई :अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा, ‘मैं सरदार वल्लभभाई पटेल को शिव का अवतार मानती हूं। जिस तरह से भगवान शिव ने सती के शरीर को पकड़कर रखा। उसी तरह से सरदार वल्लभभाई पटेल ने  देश को एक सूत्र में पकड़ कर रखा। आजादी  मिलने के बाद भारत की एकता को बचाया है। देश की आत्मा को बचाया है। आज हमें ‘रजाकार’ जैसी फिल्मों  की जरूरत हैं, मैं चाहती हूं कि इस फिल्म के माध्यम से हम इस तरह की घटनाओं को पर्दे पर देखे। भारत की आजादी के बाद 396 दिन के बाद हैदराबाद को आजादी मिली। फिल्म ‘रजाकार द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद’ के ट्रेलर लांच पर शनिवार को कंगना रणौत ने फिल्म से जुड़े लोगों का हौसला बढ़ाया। कंगना कहती हैं, ‘इस फिल्म में न तो मैंने काम किया है और न ही इस फिल्म का हिस्सा हूं। मैंने दो दिन पहले ट्रेलर देखा और मुझे बहुत पसंद आया। मुझे लगा कि ऐसी फिल्मों को प्रमोट करना चाहिए।’ फिल्म ‘रजाकार द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद’ में देश की आजादी  के समय हैदराबाद में हुए नरसंहार को दिखाया गया है। इस फिल्म में एक ऐसी घटना के बारे में बताया गया जिसे फिल्म बनाने वालों को मुताबिक देश को अब तक नहीं बताया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *