Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई:अभिषेक पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे और पूर्व पार्षद थे। विनोद को उद्धव ठाकरे का वफादार भी बताया जाता है। अभिषेक की हत्या के बाद महाराष्ट्र में सियासत भी तेज हो गई है। आदित्य ठाकरे, संजय राउत समेत कई नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।अभिषेक की हत्या के बाद आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र को बदनाम कर रहा है। इस तरह की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि उद्योग जगत भी महाराष्ट्र में नहीं आएगा। राज्य में गुंडा शासन है। हर कोई यह जानता है और कार्रवाई की जानी चाहिए। इतना ही नहीं, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुख्यमंत्री उन सभी को बचा रहे हैं।संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गुंडों का राज! चार दिन पहले अभिषेक घोसालकर को गोली मारने वाला मॉरिश नरोह्ना बंगले में था। मुख्यमंत्री ने उससे मुलाकात की थी। मॉरिश को शिंदे सेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था! फडणवीस गृह मंत्री के रूप में पूरी तरह विफल रहे हैं। इस्तीफा दें!

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *