Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

मुंबई: क्राइम ब्रांच ने इस केस में दो लोगों को डिटेन किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि नोरोन्हा ने बॉडीगार्ड की पिस्टल से शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच में दोनों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ नोरेन्हा फैमिली के लोगों के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार मौरिस नोरोन्हा ने जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया था वह उसके बॉडीगार्ड अमरेंद्र मिश्रा की थी। ऑडीनेंस फैक्टरी में बने इस असलहे को मिश्रा ने खरीदा था।मुंबई में दहिसर में शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या पर राजनीति गरमा गई हैं। मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि मौरिस नोरोन्हा ने कल दहिसर में जिस पिस्टल से कल फेसबुक लाइव के दौरान शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट) नेता अभिषेक घोसालकर पर और बाद में खुद पर गोलियां चलाईं, वह पिस्टल खुद उसकी थी ही नहीं। राज्य में विपक्षी दलों ने इसे कानून-व्यवस्था से जोड़ा है तो वहीं दूसरी राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना  को दुखद बताते हुए कहा है कि जांच जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *