Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

लखनऊ:यूपी सरकार के सर्वसमाज के हित, विकास व कानून-व्यवस्था के संबंध में जितने भी दावे और वादे बजट में करती है, उसका सही से अनुपालन जरूरी है। तभी राज्य के लोगों की अपार गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ापन आदि दूर हो पाएगा। जिसका फिर सीधा प्रभाव देश के विकास व यहां के लोगों की उन्नति पर पड़ेगा।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा पेश किए गये बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट पार्टी के चुनावी हित का ज्यादा व व्यापक जनहित एवं जनकल्याण का कम लगता है।सरकार की विभिन्न घोषणाएं, वादे और दावे अपनी-अपनी जगह हैं लेकिन क्या विकास संबंधी सरकार के पिछले सारे वादे पूरे हो गए हैं, इसका भी मूल्यांकन जरूरी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *