पीएम मोदी ने कहा कि करीब एक साल पहले उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर जरूरत न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें। पीएम मोदी ने कहा कि उस समय लोगों ने मेरी बात का मजाक उड़ाया था। लेकिन अब सोने की कीमतों में गिरावट के बाद कई लोग उनसे कह रहे हैं कि मेरी सलाह मानने से उनके पैसे बच गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि करीब एक साल पहले मैंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर जरूरत न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने उनकी बात मान ली और सोने की खरीदारी कम कर दी। एक सामान्य व्यक्ति के तौर पर उनकी अपील पर भी देशवासियों ने भरोसा किया और सोना कम खरीदा। उन्होंने कहा कि सोने के दाम गिर गए और लोग उनसे कह रहे हैं कि उनकी बात मानने से उनके पैसे बच गए।

