Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई:राष्ट्रीय कैमिकल एंड फर्टिलाइजर पुलिस (आरसीएफ) ने कबूतर को पिछले साल मई में उपनगरीय चेंबूर के पीर पाउ जेट्टी से पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक, इस कबूतर के पैर में दो छल्ले थे। एक तांबे का और दूसरा एल्यूमीनियम का था। उसके पंखों के नीचे चीनी भाषा में संदेश लिखे थे। आरसीएफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन, जांच पूरी होने के बाद जासूसी का आरोप हटा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मामले की जांच के दौरान पता चला कि यह कबूतर ताइवान में एक समारोह में खुले पानी में दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान उड़कर वह ताइपे से मुंबई पहुंच गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कबूतर को छोड़ने की अनुमति दी। जिसके बाद अस्पताल ने उसे मुक्त कर दिया। कबूतर को आठ महीने के बाद रिहा किया गया है। इसे चीन के लिए जासूसी करने के शक में पकड़ा गया था.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *