Breaking
Sat. May 2nd, 2026
Spread the love

मुंबई:सांसद संजय राउत ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी से विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और दावा किया कि कांग्रेस कुमार को विपक्षी दलों के गठबंधन का संयोजक नियुक्त करने के पक्ष में थी।बीजेपी के लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटें जीतने के दावे पर संजय राउत ने कहा, ‘400 पार है तो यह नीतीश कुमार को तोड़ो, शिवसेना को तोड़ो, एनसीपी को तोड़ो, हेमंत सोरेन पर छापेमारी करो, केजरीवाल पर छापेमारी करो… ये नौटंकी क्यों चल रही है?… 400 सीटें क्या आप 200 सीटें भी पार नहीं कर पाएंगे। आप हारने जा रहे हो। आप 200 सीटें भी नहीं जीत पओगे। आप हारने जा रहे हो। आपको भगवान राम भी नहीं बचा रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *