Breaking
Sat. May 2nd, 2026
Spread the love

मुंबई:राउत ने पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार को ‘पलटू राम’ करार दिया.शिवसेना (UTB) सांसद संजय राउत  ने  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर हमला बोला। राउत ने कहा कि नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  में वापसी से विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। संजय राउत ने दावा किया कि कांग्रेस नीतीश कुमार को विपक्षी दलों के गठबंधन का संयोजक नियुक्त करने के पक्ष में थी।राज्यसभा सदस्य ने कहा कि अगर कोई सोचता है कि नीतीश कुमार के जाने से राष्ट्रीय (इंडिया) गठबंधन में दरार पैदा हो जाएगी तो यह सही नहीं है। वास्तव में ऐसे लोगों के जाने से संगठन और दृढ़ होगा और ‘इंडिया’ गठबंधन भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव हैं और वे ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत बनाएंगे, जो कुमार के गठबंधन से बाहर होने तक बिहार के उप मुख्यमंत्री थे।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *