Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

पटना:रविवार को बिहार के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार को सीएम के पद की शपथ दिलाई. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है. सीएम की कुर्सी संभालने से पहले रविवार को नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अपना नाता तोड़ दिया और नाता तोड़ते हुए राजभवन जाकर इस्तीफा दिया था. इसके बाद पहले उन्हें जदयू विधायक और फिर एनडीए के विधायक दल का नेता चुन लिया गया.

नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम की कुर्सी भाजपा कोटे से जिन दो चेहरों को मिली है उनमें सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हैं. नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी ने शपथ ली. इसके अलावा मंत्री के तौर पर विजय चौधरी, श्रवण कुमार, डॉक्टर प्रेम कुमार, संतोष कुमार सुमन, विजेंद्र यादव, सुमीत सिंह ने शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के घटक दल के सभी नेता मौजूद हैं जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पशुपति पारस, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी शामिल हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *