Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

फोटो -दानिश खान 

फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों और टीवी कलाकारों को किया गया अवार्ड देकर सम्मानित

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) बॉलीवुड के कई कलाकारों से लेकर टीवी जगत के पापुलर स्टार्स ओटीटी कलाकारों एवं कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.

मुंबई में बॉलीवुड टाउन लाइफस्टाइल अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया जिसमें फिल्मी जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की और इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय और उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मशहूर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता भी पहुंची.

पुरस्कार समारोह के दौरान कई टैलेंटेड कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए और उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *