Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं

दिल्ली:2024 आम चुनावों के लिए भाजपा का प्रचार अभियान ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ थीम पर आधारित होगा। यह थीम सॉन्ग फर्स्ट टाइम वोटर्स कॉन्क्लेव (नव मतदाता सम्मेलन) में लॉन्च किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इस थीम सॉन्ग को जारी किया। इस दौरान पार्टी ने दावा किया कि नए अभियान का विषय ‘मोदी की गारंटी’ का भी पूरक है।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने में समय है लेकिन भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। गुरुवार को भाजपा ने 2024 आम चुनावों के लिए अपने आधिकारिक अभियान की शुरुआत कर दी। इसी कड़ी में पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने अभियान का थीम सॉन्ग लॉन्च किया। भाजपा का थीम सॉन्ग दो मिनट 12 सेकंड का है। इस वीडियो में पीएम मोदी के काम को दर्शाया गया है। पार्टी ने दावा किया कि वीडियो में दिखाया गया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों और आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदल दिया है। भाजपा ने यह भी कहा कि यह नारा केवल कुछ लोगों द्वारा अनुभव की गई भावना नहीं है, बल्कि जनता के बीच गूंजता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *