Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई के मीरा रोड पर हुई घटना पर राजधर्म निभाने का अनुरोध किया है.
इमरान प्रतापगढ़ी ने एक ट्वीट के माध्यम से लिखा कि पिछले दो दिनों में जिस तरह मीरा रोड के इलाक़े में उपद्रव करके मुम्बई को नफ़रत की आग में झोंकने की कोशिश की गई वो शर्मनाक है, दोनों पक्षों में झड़प के बाद पुलिस की एकतरफ़ा कार्यवाही और लोगों की दुकानें तोड़ने के लिये BMC का प्रयोग बताता है कि लोकतंत्र को लूटकर बनाई गई भाजपा समर्थित महाराष्ट्र की शिंदे सरकार क़ानून व्यवस्था के नाम पर विफ़ल है, पहले ही मराठा आरक्षण के मुद्दे पर घिरी सरकार चाहती है कि सांप्रदायिक माहौल बने जिससे ध्यान भटकाया जा सके, मैं सभी पक्षों से शांति की अपील करता हूँ और एकनाथ शिंदे जी से अनुरोध करता हूँ कि राज धर्म का पालन करिये।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *