Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता जितेंद्र.गोविंदा. सोनू निगम समेत काफी लोगों ने शिरकत कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुंबई में स्मिता ठाकरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि बालासाहेब ने अपने जीवन में कभी किसी को निराश नहीं किया उनको जो अच्छा लगा उन्होंने उसकी दिल से प्रशंसा की और जहां पर बालासाहेब ठाकरे को कुछ भी गलत नजर आता था तो वहां पर वह खरी बात कहने से नहीं चूकते थे.

प्रसिद्ध अभिनेता जितेंद्र और गोविंदा ने उनके साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि किस तरह से शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने उनका मार्गदर्शन किया और उनके फिल्मों में किये जा रहे कार्यों की वह हमेशा सराहना करते थे.


इस दौरान मशहूर ग़ज़ल सिंगर तलत अज़ीज़.सोनू निगम. दानिश साबरी आदि ने अपनी आवाज़ में कई गीत भी प्रस्तुत किए.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *