Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

मुंबई:मीरा रोड में पिछले दो दिनों से चल रहे तनाव के बाद मंगलवार को वहां की महानगरपालिका ने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

मुंबई के निकट उपनगर मीरा रोड में पिछले दो दिनों से चल रहे तनाव के बाद मंगलवार को वहां की महानगरपालिका ने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह तनाव अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले ही व्याप्त हो गया था।प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी सावधानीवश नया नगर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। इसके बावजूद शाम को नया नगर एवं उससे सटे क्षेत्रों में दोनों समुदायों के बीच हल्की झड़प देखने को मिली। मंगलवार दोपहर बाद नया नगर के हैदरी चौक के अवैध कब्जे वाले इलाके पर मीरा-भायंदर महानगरपालिका की कार्रवाई शुरू हो गई और बुलडोजर से अवैध कब्जे ढहाए जाने लगे।क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त जयंत बाजबले के अनुसार, इंटरनेट मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में अबू शेख नामक व्यक्ति लोगों को भड़काता दिखाई दे रहा है। उसका वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *