Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी)जूनियर शाहरुख़ खान के नाम से मशहूर राजू रहिकवार को एक प्रोग्राम में अभिनेता सुनील शेट्टी द्वारा सम्मानित किया गया. अवार्ड दिए जाने पर राजू ने कहा कि मुझे मिला ये सम्मान उन लोगों का भी सम्मान है जिन्होंने हर क़दम पर मेरा हौंसला बढ़ाया है और आज भी वो मेरा मार्गदर्शन करते हैं.

टाइम्स अपलोड ट्रेंड सेटर्स, मुंबई द्वारा विले पार्ले (ईस्ट) स्थित होटल जिंजर में बेस्ट परफॉर्मर्स अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें फिल्मों के सितारों संग राजु रहिकवार Jr.SRK को “बेस्ट लुक अ लाईक परफॉर्मर, के अवार्ड से फिल्म स्टार सुनील शेट्टी द्वारा सम्मानित किया गया।राजू रहिकवार को सम्मानित किए जाने पर उनके साथियों ने उनको बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया है.
राजू रहिकवार अपनी कामयाबी का श्रेय सुपरस्टार शाहरुख खान को देते हैं क्योंकि राजू रहिकवार उनकी तरह ही एक्टिंग करते हैं और वह शाहरुख खान के हमशक्ल जूनियर SRK के नाम से अपनी पहचान बना चुके हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *