Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

भारत की मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने जब शोएब मलिक से शादी की थी उस वक्त काफी लोगों ने इस पर ऐतराज जताया था और कहा था कि उनको पाकिस्तान के इस खिलाड़ी से शादी नहीं करनी चाहिए थी लेकिन सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी की. सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी करने से पहले हैदराबाद के ही एक युवक से मंगनी की थी लेकिन बाद में वह मंगनी सानिया मिर्जा के घरवालों की ओर से समाप्त कर दी गई थी और फिर उन्होंने शोएब मलिक से शादी की. अब मीडिया में खबरें आ रही है कि शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है और सानिया मिर्जा को तलाक देकर उन्होंने शादी की है हालांकि सानिया मिर्जा की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा में तलाक हो चुका है. शोएब मलिक ने तीसरी शादी सना से की है.
वहीं सना भी दूसरी बार शादी कर रही हैं. सना तलाकशुदा हैं. वे पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेसज की लिस्ट में शामिल हैं. सना ने 2020 में उमैर जसवाल से शादी की थी. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और तलाक हो गया. वहीं शोएब की बात करें तो उन्होंने सानिया से 2010 में शादी की थी. यह उनकी दूसरी शादी थी. इससे पहले वे आयशा सिद्दीकी के साथ रिश्ते में थे. आयशा ने खुद सामने आकर बताया था कि वे शोएब की पहली पत्नी हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *