Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार राम मंदिर के निर्माण को लेकर सत्ता और विपक्ष पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भारतीय मुसलमानों से बाबरी मस्जिद को योजनाबद्ध तरीके से छीना गया है।

ओवैसी कर्नाटक के कलाबुर्गी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मुसलमानों ने 500 साल तक बाबरी मस्जिद में नमाज अदा की। जब कांग्रेस के जीबी पंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब रात के अंधेरे में मस्जिद के अंदर मूर्तियां रख दी गई थीं। बाद में इन्हें हटाया भी नहीं गया। ये मेरी मस्जिद है और हमेशा रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि नायर उस समय अयोध्या के कलेक्टर थे। उन्होंने मस्जिद बंद कराकर वहां पर पूजा करने लगे। जब विहिप का गठन हुआ था तब राम मंदिर का अस्तित्व नहीं था। महात्मा गांधी ने कभी राम मंदिर के बारे में कुछ नहीं कहा। बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से बाबरी मस्जिद को भारतीय मुसलमानों से छीन लिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *