Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई:अजित पवार गुट की एनसीपी महिला मोर्चा का सम्मेलन षण्मुखानंद हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अजित पवार ने पीएम मोदी की कई बार प्रशंसा की।एनसीपी नेता अजित पवार ने अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत का राज बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत हुई, क्योंकि इन तीन राज्यों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर बीजेपी के उम्मीदवारों को वोट दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कड़ी मेहनत करते हैं और हमेशा जनता की बात करते हैं, विकास की बात करते हैं। अब वे तीसरी बात प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को भी चुनाव के काम में लग जाना चाहिए, क्योंकि फरवरी के बाद लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *