लगता है कि स्वामी रामदेव और कंगना रनौत के बीच चल रही कंट्रोवर्सी अब खत्म हो जाएगी। दरअसल, दोनों के बीच बीते 15 दिन से काफी टकराव चल रहा था। खूब बयानबाजी हो रही थी।योग गुरु स्वामी रामदेव और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बीच जारी विवाद आज खत्म होता दिखा। सुलह की पहल स्वामी रामदेव ने की। उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर कंगना रनौत को अपनी बहन कहा। स्वामी रामदेव ने कंगना रनौत के लिए राखी, मिठाइयां और गिफ्ट्स भेजे। स्वामी रामदेव ने कहा कि रिश्ते सामान्य होने चाहिए। संवाद से विवाद का अंत होना चाहिए। रक्षाबंधन का यही संदेश है।स्वामी रामदेव ने राखी के मौके पर अच्छी पहल की है।
मैं यह तोहफा और मिठाइयां डाक से बहन कंगना रनौत को भेज रहा हूं। देश में किसी भी वजह से नफरत या एक-दूसरे के प्रति बुरी भावना नहीं होनी चाहिए। आइए हम सारी कड़वाहट को भुला दें। हाल ही में एक विवाद हुआ था, ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या मेरे और मेरी बहन कंगना रनौत के बीच कोई झगड़ा हुआ है। आइए ऐसे विवादों को बातचीत से सुलझाएं। मैं आज कंगना को फोन करके रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दूंगा: स्वामी रामदेव
कंगना रनौत ने किया स्वामी रामदेव की पहल का स्वागत
दूसरी तरफ, स्वामी रामदेव की पहल का कंगना रनौत ने भी स्वागत किया। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाकर कंगना ने लिखा कि मेरे भाई बाबा रामदेव ने बहुत अच्छी बात कही है। त्योहार भूल चूक माफ करने के लिए ही होता है। कंगना ने स्वामी रामदेव की गिफ्ट्स को एक्सेप्ट किया। उनके इस पॉजिटव अप्रोच के लिए उन्हें थैंक्यू कहा।

