पहले दिन आतंकवाद, खुफिया सूचनाओं के समन्वय, अवैध घुसपैठ, साइबर अपराध, मादक पदार्थ और पाकिस्तान के प्रॉक्सी वॉर पर चर्चा हुई। अमित शाह ने MAC पर उपलब्ध सूचनाओं के AI आधारित विश्लेषण से राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के लिए SOP तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान UAPA मामलों में एकीकृत जांच, भगोड़ों को वापस लाने और ‘ट्रायल इन एब्सेंटिया’ के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। घुसपैठ के खिलाफ सभी एजेंसियों को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए। गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 9वें दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया। सम्मेलन में देशभर से 850 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

