आशा भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थी और कई सालों तक कई फिल्मों और टेलीविजन शो से जुड़ी रहीं। आशा सिंह ने बी.आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में काम किया था, जिसमें उन्होंने कृपाचार्य की बहन, द्रोणाचार्य की पत्नी और अश्वत्थामा की मां ‘कृपी’ का किरदार निभाया था।आशा सिंह के निधन पर फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया। एक फैन ने लिखा, ‘दिल तोड़ने वाली खबर। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’ एक और फैन ने उन्हें एक अनुभवी कलाकार के तौर पर याद करते हुए कहा, ‘इंडस्ट्री के लिए यह एक दुखद नुकसान है। उनके काम को हमेशा याद रखा जाएगा।’ तीसरे फैन ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए लिखा, ‘वो चली गईं, लेकिन कभी भुलाई नहीं जा सकेंगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह का 22 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। उनके बेटे आकाश सिंह भारद्वाज के अनुसार वह पिछले तीन महीनों से फेफड़ों के इन्फेक्शन से जूझ रही थीं और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत को गहरा दुख पहुंचा है। उनके अचानक निधन से उनके परिवार, दोस्तों और करीबियों को गहरा सदमा लगा है। आशा सिंह के बेटे आकाश के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज ही किया गया है, जिसमें उनके नागपुर के चाचा भी शामिल हुए थे।

