राहुल गांधी ने कहा, “मेरा पुणे में शानदार स्वागत करने के लिए धन्यवाद। मैं यहां लेक्चर देने नहीं आया हूं, ना ही ये बताने आया हूं कि मैं क्या सोचता हूं। मैं आपसे राजनीति पर बात करने भी नहीं आया हूं। मैं चाहता हूं कि आप खुद को एक्सप्रेस करें, आप क्या सोचते हैं, आप क्या कहना चाहते हैं, ये बताएं। हम यंग लेडीज के साथ आईडियाज भी डिसकस करेंगे।”
राहुल गांधी ने कहा, “मैं आप सभी का यहां स्वागत करता हूं। पहली बार शायद मुझे लड़के कम दिख रहे हैं या दिख ही नहीं रहे और लड़कियां दिखाई दे रही हैं। मैं आपको सबसे पहले कुछ रिमाइंड करवाना चाहता हूं। आप सभी में हर एक इस यूनिवर्स में यूनिक है। आप स्पेशल हैं। आपके पास जीवन के लिए विजन है।पुणे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्राओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात की। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में छात्राएं शामिल हुईं और उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने देश की महिलाओं को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताया।राहुल गांधी ने कहा, “इंडिया की सबसे बड़ी ताकत क्या है? कोई कहेगा-इकोनॉमी, कोई कहेगा- हमारी मिलिट्री, कोई कहेगा- हमारा मेडिकल सिस्टम, कोई कहेगा- हमारे लोग, लेकिन मैं पूरी तरह क्लीयर हूं कि भारत की सबसे बड़ी ताकत क्या है, वो हैं हमारे देश की 70 करोड़ यूनिक महिलाएं। कुछ कहेंगे कि ऐसा कैसे? महिलाएं अपने स्वभाव से ज्यादा सेंसटिव हैं, ज्यादा सज्जन हैं, ज्यादा कंपेसिनेट हैं और पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा फॉरवर्ड हैं।”
राहुल गांधी ने कहा, “इंडिया की महिलाएं यंग हैं। वह भारत की सबसे बड़ी पूंजी हैं। लेकिन एक समस्या है कि जब भी हम किसी पुरुष से बात करते हैं तो महिलाओं को 3 बॉक्सेज में रखा जाता है। पहला है बेटी, दूसरा है पत्नी और तीसरा है मां। इसमें कुछ भी गलत नहीं है लेकिन ये आपकी केवल एक आइडेंटिटी नहीं हो सकती। हमारे देश में प्रतिभाशाली महिलाएं हैं।

