मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने सैनिक कल्याण को प्राथमिकता दी है। सरकार के फैसले और लागू की गई योजनाएं आज दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बन रही हैं। हाल ही में धामी कैबिनेट ने अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल को मंजूरी दी है। यह सेल अग्निवीरों को रोजगार दिलाने में उनकी मदद करेगा। अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला पूर्व में ही सरकार ले चुकी है।उत्तराखंड, सैनिक कल्याण के क्षेत्र में देश के दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बनकर उभरा है। उत्तराखंड सेना में 4 साल सेवाएं देने के बाद घर वापसी करने वाले अग्निवीरों के लिए अलग रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। वहीं, उत्तराखंड में सैन्य धाम का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इसको लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैन्य धाम हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक बनेगा।
सेना में 4 साल सेवा पूरी करने के बाद घर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार ने अलग रोजगार सेल बनाने का फैसला किया

