मुख्यमंत्री ने कहा, “वह महिलाओं को अधिकार नहीं देना चाहते। मेरा मानना है कि उनकी कथनी और करनी में मेल नहीं है।” फडणवीस ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे “दिखावा करने वालों और बड़बोले लोगों की दिशाहीन पार्टी” करार दिया। उन्होंने दावा किया, “उनका काम बस रोज भाषण देना और टेलीविजन के ज़रिए चर्चा में बने रहना है। वे केवल यही करते हैं। वे जमीनी हकीकत से बेखबर हैं। यह पार्टी केवल बयान जारी करने तक ही सीमित रह गई है।फडणवीस ने नागपुर में एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस को “दिखावा करने वालों और बड़बोले लोगों की दिशाहीन” पार्टी करार देकर खारिज कर दिया, जो टेलीविजन के माध्यम से प्रासंगिक बने रहने के लिए भाषण देते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर महिला सशक्तीकरण को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने पुणे में छात्राओं के साथ राहुल गांधी की बातचीत को लेकर उनके राजनीतिक रुख पर सवाल उठाते हुए इसे “पाखंड” करार दिया।
फडणवीस ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे “दिखावा करने वालों और बड़बोले लोगों की दिशाहीन पार्टी” करार दिया

