Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुख्यमंत्री योगी ने जापानी भाषा में बच्चों का स्वागत किया तो जापान के स्टूडेंट्स भी हैरान रह गए -
Breaking
Fri. Aug 21st, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने जापानी भाषा में बच्चों का स्वागत किया तो जापान के स्टूडेंट्स भी हैरान रह गए

इस प्रोग्राम में लखनऊ के स्कूलों के स्टूडेंट्स भी पहुंचे थे। दोनों देशों के छात्रों ने एक-दूसरे से जापान और भारत के सांस्कृतिक रिश्तों पर बात की। इस दौरान, एक जापानी छात्र ने दोनों देशों की एक जैसी संस्कृति और धार्मिक समानताओं के बारे में बताया। उसने ये भी बताया कि जापान में भी हिंदू धर्म की देवी को बेंजाफिन के नाम से पूजा जाता है।योगी आदित्यनाथ आज (शुक्रवार को) नौजवानों के बीच थे। उन्होंने जापानी स्टूडेंट्स से मुलाकात की, उनके साथ सेल्फी ली, हंसी-मजाक किया, ठहाके लगाए और तोहफे भी दिए। असल में आज लखनऊ में A dialogue with the future प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी शामिल हुए। उनके साथ जापान के 13 स्टूडेंट भी सीएम योगी से मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी ने जापानी भाषा में इन बच्चों का स्वागत किया तो जापान के स्टूडेंट्स भी हैरान रह गए। इसके बाद जापानी स्टूडेंट ने योगी आदित्यनाथ को गिफ्टस दिए और जापानी भाषा में गाना भी सुनाया।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएं एक जैसी हैं। भारत और जापान के बच्चे एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं। भारत के बच्चों को समय की पाबंदी, टीमवर्क और अनुशासन जापान से सीखना चाहिए। इसके बाद, जापान के स्टूडेंट्स ने योगी के साथ सेल्फी ली। योगी ने भी किसी को निराश नहीं किया। हर स्टूडेंट के साथ अलग-अलग फोटो भी खिंचाई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *