इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब अपने दूसरे हफ्ते में है। फिल्म को सोमवार यानी 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म 139 करोड़ रुपये तक कमा चुकी है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 11 दिनों में 139 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।इमरान हाशनी की फिल्म अब साल की पांचवी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।पहले वीकेंड में मजबूत कमाई करने के बाद भी वीकडेज पर भी रफ्तार बनी रही। ‘आवारापन 2’ मुनाफे के लिहाज से भी इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो चुकी है। बता दें, कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो चुकी है। ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’, ‘भूत बंगला’ और ‘धमाल 4’ के बाद अब 139 करोड़ कलेक्शन के साथ ‘आवारापन 2’ पांचवे नंबर पर पहुंच गई है।
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ये फिल्म अपना कब्जा जमाए हुए है

