Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

मुंबई:आइरा ने 3 जनवरी को नूपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। उस दिन नूपुर बनियान और शॉर्ट्स पहनकर जॉगिंग और रनिंग करते हुए वेडिंग वेन्यू तक गए थे। यह देख हर कोई हैरान था और जानना चाह रहा था कि नूपुर भला भागते हुए शादी करने क्यों पहुंचे?आमिर खान की बेटी आइरा की शादी एकदम अनूठी रही, जिसके कारण खूब चर्चा भी हुई। इसकी वजह थे आमिर खान के दामाद और आइरा के दूल्हे राजा नूपुर शिखरे।नूपुर पसीने से तर थे और ढोल-नगाड़ों पर नाचते, रनिंग करते शादी करने पहुंचे थे। नूपुर ने ऐसा क्यों किया था, उन्होंने अब इसकी वजह बताई है।नूपुर ने बताया कि वह अपने घर से आइरा के घर तक दौड़कर जाते थे। जिस रास्ते से वह दौड़ते हुए वेडिंग वेन्यू तक गए, उससे उनका बहुत गहरा और इमोशनल रिश्ता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *