Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

मुंबई:किसान संघ स्वाभीमानी शेतकारी संगठन के संस्थापक शेट्टी ने कहा कि उन्होंने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति दोनों से समान दूरी बनाए रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमें दोनों टीमों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संकेत मिले हैं, लेकिन हम अपने दम पर आगे बढ़ेंगे। उनका संगठन महाराष्ट्र के 6 संसदीय क्षेत्रों में अपने बल पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। यह 6 ससंदीय सीटें हातकलंगले, कोल्हापुर, सांगली, बुलढाणा, परभणी और माढ़ा हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात के एक दिन बाद पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी 2024 के चुनाव में छह लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *