Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

संजय निरुपम ने कहा कि ये हमारा नागपुर का ऑपरेशन टाइगर है। रोजाना शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में सैकड़ों लोग प्रवेश कर रहे हैं। शिंदे का नेतृत्व बहुत आकर्षक है। वे एक-एक कार्यकर्ता के साथ सीधा संवाद करते हैं। विकास उनका मेन एजेंडा है। लोगों के लिए बड़ा एक्सेसिबल रहते हैं। इसीलिए कार्यकर्ता उन्हें पसंद करते हैं।महाराष्ट्र के नागपुर में शिवसेना शिंदे गुट में महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान, शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम, महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत, वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, पूर्व सांसद व वर्तमान के विधायक कृपाल तुमाने मौजूद रहे। इस मौके पर इंडिया टीवी से बातचीत में संजय निरुपम ने दावा किया कि UBT के 20 में से 15-16 विधायक शिवसेना शिंदे गुट में आने के लिए तैयार हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *