Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

कांग्रेस की तरफ से जारी आधिकारिक लेटर में उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे अविनाश पांडे के योगदान की पार्टी ने तारीफ की है। साथ ही, बी. के. हरिप्रसाद और अजय कुमार लल्लू के काम की भी सराहना की। इस बदलाव के साथ कांग्रेस ने नए प्रभारियों को यूपी, ओडिशा और हरियाणा में संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी तैयारियों को रफ्तार देने की जिम्मेदारी सौंपी है।कांग्रेस ने आगामी चुनाव की रणनीति के मद्देनजर अपने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद यूपी, हरियाणा और ओडिशा के लिए नए एआईसीसी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस परिवर्तन के तहत राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश, लालजी देसाई को ओडिशा और संजय दत्त को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। तत्काल प्रभाव से यह नियुक्तियां लागू हो गई हैं।गौरतलब है कि यूपी में राजेंद्र पाल गौतम की नियुक्ति को सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली सरकार में राजेंद्र पाल गौतम मंत्री रह चुके हैं और अभी वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी AICC के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष भी हैं। अनुसूचित समाज में राजेंद्र पाल गौतम की पहचान को देखते हुए माना जा रहा है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। कांग्रेस, यूपी में अपने जनाधार को और मजबूत करने और खासतौर से दलित वोटर्स के बीच पकड़ बनाने की स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *