Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

यूपी बीजेपी प्रदेश संगठन की लिस्ट के मुताबिक, 19 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डा धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, आलोक गुप्ता, राजेश यादव और कृष्ण बिहारी राय शामिल हैं। इनमें कई ओबीसी वर्ग के नेता शामिल हैं। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन की लिस्ट जारी कर दी है। पंकज चौधरी की टीम यानी यूपी बीजेपी के संगठन में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। सपा से बगावत करके बीजेपी में आईं विधायक पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह उपाध्यक्ष बनाये गए हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन में आठ महामंत्री भी बनाए हैं। इनमें रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी शामिल हैं।

इन नेताओं को बनाया गया प्रदेश मंत्री

पंकज चौधरी ने अपनी टीम में 18 मंत्री भी बनाए हैं। जिन नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया है, उनमें कई ओबीसी वर्ग से आते हैं। बीजेपी ने इस लिस्ट में सभी जातियों के नेताओं को जगह दी है। जिन नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया है, उनमें विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर और प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *