Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

राजधानी की सड़कों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में 270.63 किलोमीटर लंबाई की विभिन्न सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 657.99 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से राजधानी की सड़कों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और बेहतर बनाया जाएगा। इस निर्णय से पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली के अनेक प्रमुख मार्गों की गुणवत्ता में सुधार होगा और सड़क अवसंरचना को आधुनिक मानकों के अनुरूप सुदृढ़ किया जा सकेगा।

इस परियोजना के तहत पीडब्ल्यूडी के पूर्वी मेंटेनेंस जोन में 58.292 किलोमीटर लंबी सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर 147.08 करोड़ रुपये, उत्तरी मेंटेनेंस जोन में 104.42 किलोमीटर लंबी सड़कों पर 247.31 करोड़ रुपये और दक्षिणी मेंटेनेंस जोन में 107.92 किलोमीटर लंबी सड़कों पर 263.61 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत व्यय की जाएगी।पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली के 270 किमी. प्रमुख मार्गों की गुणवत्ता सुधरेगी और आधुनिक मानकों के अनुरूप कायाकल्प होगा। राजधानी में पहली बार ‘जोनवार कॉम्पोजिट टेंडर प्रणाली’ लागू होगी। सड़क सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान है और धूल नियंत्रण के लिए सीएक्यूएम के मानकों का कड़ा पालन होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *