Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

आयकर विभाग की ओर से 17 जून को दिए गए लंबे नोटिस में ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ियों, कर चोरी और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की बात कही गई है। नोटिस में 23 जून को सुबह 11:30 बजे सुनवाई तय की गई है। हिदायत दी गई है कि आजम खान खुद या किसी अधिकृत प्रतिनिधि के जरिए मौजूद रहकर तथ्यामक दस्तावेज या जानकारी देनी होगी। चेतावनी ट्रस्ट के पंजीकरण रद्द करने की भी दी गई है।

यूपी के रामपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, आजम खान के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान ट्रस्ट में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग ने ट्रस्ट से विभिन्न वित्तीय लेन-देन और खातों से संबंधित स्पष्टीकरण मांगा है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो ट्रस्ट का पंजीकरण निरस्त किए जाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। आयकर विभाग कथित रूप से मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को मिली दान राशि, उसके उपयोग और वित्तीय रिकॉर्ड से जुड़े कागजात की भी गहन जांच कर रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *