Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने की संचिता उगाले की अचानक और दुखद मौत की जांच की मांग -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने की संचिता उगाले की अचानक और दुखद मौत की जांच की मांग

एएनआई के अनुसार, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संचिता उगाले की अचानक और दुखद मौत की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश देने का आग्रह किया है.

AICWA के बयान के मुताबिक, यूनियन ने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के बावजूद एक्ट्रेस संचिता उगाले की आत्महत्या पर शक जताया है. एसोसिएशन ने कहा है, ’22 साल की कम उम्र में एक्ट्रेस संचिता उगाले की अचानक और दुखद मौत से भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. संचिता एक टैलेंटेड आर्टिस्ट थीं, जिन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘छावा’ (2025), ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘वागले की दुनिया’, ‘साइलेंस: द नाइट आउल बार शूटआउट’ (2024) और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में काम किया था.’

उन्होंने आगे कहा, ‘उनके आत्महत्या की खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. ऐसे समय में जब उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था और वह इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत पहचान बना रही थीं, इस दुखद घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनकी निष्पक्ष, पारदर्शी और विस्तृत जांच होनी चाहिए.’

‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे पॉपुलर शो में काम करने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगाले सोमवार को मुंबई के नालासोपारा इलाके में अपने घर पर मृत पाई गईं. यह मामला आत्महत्या का है. एक्ट्रेस 22 साल की थीं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *