Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के लोगों से अपनी पार्टी का समर्थन करने की अपील की -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के लोगों से अपनी पार्टी का समर्थन करने की अपील की

बहराइच जिले के मटेरा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि युवा अब राजनीतिक रूप से जागरूक हो गए हैं। उन्होंने लोगों से AIMIM का समर्थन करने की अपील की। ओवैसी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर जाने सांसदों को लेकर भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के लोगों से अपनी पार्टी का समर्थन करने की अपील की और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर राज्य के कुछ हिस्सों में विकास न कर पाने का आरोप लगाया।

बहराइच में इलाके में चुने हुए प्रतिनिधियों के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा, ‘जिन समाजवादी पार्टी नेताओं को आपने वोट दिया, उन्होंने इलाके के विकास के लिए क्या किया है? उन्होंने कुछ नहीं किया।’

ओवैसी ने आरोप लगाया कि जनता से वोट मिलने के बावजूद स्थानीय प्रतिनिधि बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम रहे और दावा किया कि इलाके में एक अस्पताल तक नहीं बनाया गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने तृणमूल कांग्रेस से नेताओं के पाला बदलने का भी ज़िक्र किया और सवाल उठाया कि विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं।ओवैसी ने कहा, ‘अखिलेश यादव, मुझे बताएं कि जब ममता बनर्जी के 20 सांसद पार्टी छोड़कर गए, तो वे क्यों गए? इस बारे में कोई कुछ नहीं कहता।’ AIMIM प्रमुख ने विपक्षी गठबंधनों पर अपनी पार्टी का रुख भी दोहराया और कहा कि वे BJP को हराने की कोशिश करने वाली पार्टियों के साथ काम करने को तैयार हैं, लेकिन वे किसी के अधीन रहकर काम नहीं करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *