Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सांसद संजय सिंह और सोमनाथ भारती ने रियाजुद्दीन से मुलाकात की और 50000 की सम्मान राशि भेंट की -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

सांसद संजय सिंह और सोमनाथ भारती ने रियाजुद्दीन से मुलाकात की और 50000 की सम्मान राशि भेंट की

दिल्ली :मालवीय नगर अग्निकांड के दौरान जब होटल में आग तेजी से फैल रही थी और लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊंची मंजिलों से कूदने को मजबूर थे, तब हौजरानी निवासी रियाजुद्दीन ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की. रियाजुद्दीन की बहादुरी और दरियादिली की हर ओर चर्चा हो रही है. यहां तक कि उन्हें सम्मानित करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं. सोमवार को सांसद संजय सिंह और सोमनाथ भारती ने रियाजुद्दीन से मुलाकात की और 50000 की सम्मान राशि भेंट की.मालवीय नगर अग्निकांड, एक ऐसी त्रासदी जिसे शायद ही भुलाया जा सके. इस दर्दनाक हादसे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं, वहीं उस भयावह रात कुछ ऐसे लोग भी सामने आए जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता की मिसाल पेश की. अब ऐसे ही बहादुर लोगों को सम्मानित करने और उनकी मदद के लिए समाज के विभिन्न वर्ग आगे आ रहे हैं.

रियाजुद्दीन के साथ इलाके के कई अन्य युवाओं ने भी जलते हुए होटल से लोगों को बाहर निकालने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बाद में दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस ने भी बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया.

इस हादसे में रियाजुद्दीन का खुद का काफी नुकसान हुआ. उनकी दुकान और रोज़गार का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया, लेकिन उन्होंने अपने नुकसान की परवाह किए बिना इंसानियत को सबसे ऊपर रखा.

इसी मानवता और साहस को सम्मान देने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और मालवीय नगर के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती हौजरानी पहुंचे. इस दौरान सांसद संजय सिंह ने रियाजुद्दीन को अपनी व्यक्तिगत सैलरी से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.संजय सिंह ने कहा कि बाकी युवाओं को भी उनके आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि समाज के सामने ऐसे लोगों की मिसाल पेश की जा सके जिन्होंने संकट की घड़ी में मानवता को सबसे ऊपर रखा.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *